Ayodhya Gangrape Case : बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 4 अगस्त 2024 (16:54 IST)
BJP delegation met the family of Ayodhya rape victim : सामूहिक बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़की के परिजनों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को अयोध्या पहुंचा। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकात की।
 
अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप, पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूराम निषाद और स्थानीय भाजपा नेता शामिल थे।
ALSO READ: अयोध्या गैंगरेप केस : भाजपा पर शिवपाल का तीखा हमला, नार्को टेस्ट की मांग
पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। उसने बताया कि मेडिकल जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि मोइद खान समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। योगी ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान सपा से जुड़ा हुआ है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है।
ALSO READ: NCPCR ने की अयोध्या में गैंगरेप मामले पर कार्रवाई की मांग, सपा नेता पर है दुष्कर्म का आरोप
मोइद खान को 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स 
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख