मेंगलुरु में ऑटो रिक्शा में धमाका, DGP बोले- आतंकी घटना

रविवार, 20 नवंबर 2022 (10:13 IST)
मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में शनिवार को ऑटो रिक्शा में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 2 लोग घायल हुए। राज्य के डीजीपी ने इस ब्लास्ट में आतंकी हमला करार दिया।
 
यह हादसा शनिवार शाम लभगभ 5 बजे उस समय हुआ जब एक ऑटो रिक्शा निर्माणाधीन इमारत के पास रूका। ऑटो रिक्शा में तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में ऑटो चालक भी शामिल है।

डीजीपी ने ट्वीट किया, 'अब इसकी पुष्टि हो गई है। विस्फोट दुर्घटनावश नहीं हुआ, बल्कि आतंकवाद का कृत्य है जिसका उद्देश्य गंभीर नुकसान पहुंचाना था। कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ गहनता से जांच कर रही है।'
 
कर्नाटक के डीजीपी ने कहा कि ये कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी