भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर तीसरी बार बम धमाका

Webdunia
मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (15:08 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर बदमाशों द्वारा बम फेंकने की घटना के एक हफ्ते से भी कम समय बाद मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर इसी तरह के विस्फोट होने की जानकारी मिली है।

भाजपा नेता सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल चुनाव के बाद तीसरी बार उनके घर बम धमाका हुआ है।
 
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 8 सितंबर की घटना की जांच सोमवार को अपने हाथ में ली थी जिसमें भाजपा सांसद के आवास का गेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
 
 
सिंह ने आरोप लगाया, 'यह एक सुनियोजित हमले के अलावा और कुछ नहीं है। इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस है... वे मुझे और मेरे लोगों को मारने की कोशिश कर रहे हैं। यह बंगाल में गुंडाराज है।'
 
टीएमसी के उत्तर 24 परगना के अध्यक्ष पार्थ भौमिक ने कहा कि भाजपा सांसद अपने घर के बाहर विस्फोटों के लिए किसी न किसी तरह से जिम्मेदार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख