मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 8 को सुरक्षित निकाला

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2022 (08:21 IST)
मुंबई। मुंबई के कुर्ला पूर्व स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में 20 से 25 लोगों के फंसे होने की खबर है।
 
बीएमसी के अनुसार, मलबे के नीचे से 8 लोगों को बचा लिया गया। इनकी हालत स्थिर है वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है साथ ही बचाव अभियान जारी है।
 
 
हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख