फ्री बस सेवा के लालच में बना लड़की, मास्क हटा तो खुला राज

बुधवार, 23 मार्च 2022 (19:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार अक्टूबर 2019 से महिलाओं के लिए फ्री बस सफर की योजना चला रही है। 
 
फ्री में बस का सफर करने के लिए एक युवक ने सारी हदें तोड़ दीं। एक युवक लड़की बनकर बस में सफर करने निकल पड़ा। 
 
युवक ने लड़कियों की तरह अपना सिर कपड़े से ढंका और चेहरे पर मास्क लगाया था। जब कंडक्टर को शक हुआ तो उसने युवक से मास्क हटाने को कहा। 
 
युवक लड़की आवाज में ड्राइवर से कंडक्टर की शिकायत करने लगा। युवक ने मास्क हटाया तो दाढ़ी-मुछे वाले लड़के का राज खुल गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी