भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के नए महापौर, AAP के जसबीर को 1 वोट से हराया

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (15:27 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम में मंगलवार को हुए महापौर के चुनाव में भाजपा के अनूप गुप्ता विजयी हुए। उन्होंने कड़े मुकाबले में आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को मात्र 1 वोट से हराया। भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले, वहीं आप उम्मीदवार को 14 वोट मिले।
 
6 सदस्यों वाली कांग्रेस और एक मात्र सदस्य वाले शिरोमणि अकाली दल के मतदान से दूर रहने के निर्णय के बाद भाजपा और आप के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख