जेके पुलिस ने किया ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकवादी की गिरफ्तारी का दावा

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (12:41 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में शामिल एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रविवार को किए गए इस ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 2 जवान और 4 नागरिक घायल हो गए थे।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में स्कूटी सवार IS के 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद आतंकवादी को शहर के राजबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकवादी रविवार को यहां प्रताप पार्क में किए गए ग्रेनेड हमले में शामिल था।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को संबोधित करते हुए कहा था कि घाटी में कुछ आतंकवादी समूह हैं, जो ग्रेनेड हमले में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन ग्रेनेड हमलावरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी