मछली पकड़ने वाली नाव में आग, तटरक्षकों ने बचाई 7 मछुआरों की जान

Webdunia
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (12:09 IST)
मंगलुरु। तटरक्षक बल ने समय पर और त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में कारवार के पास मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद संकट में फंसे 7 मछुआरों की जान बचा ली।
 
तटरक्षक बल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना के बाद तटरक्षक बल की कर्नाटक टीम ने मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया और शुक्रवार को नौका में लगी आग को बुझा दिया।
 
न्यू मैंगलोर के समुद्री बचाव उप केन्द्र (MRSC) को रात करीब 10 बजे नौका ‘आईएफबी वर्दा’ में आग लगने की सूचना मिली। तटरक्षक बचाव पोत ‘सी155’ मौके पर गया और सात मछुआरों को मछली पकड़ने वाली अन्य नौका आईएफबी वज्र पर पहुंचाया। खराब मौसम के बीच तटरक्षक बल को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख