दिल्ली में तीसरी मंजिल से गिरी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया का रेप आरोप

मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (13:37 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 20 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


वहीं दूसरी ओर महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका बलात्कार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है कि महिला अवसादग्रस्त थी और आत्महत्या कर ली।

हालांकि उसकी मौत के पीछे की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा कि उसने आत्महत्या की है या उसका बलात्कार हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी