सम्मान के सच्चे हकदार हैं डॉक्टर अंबेडकर : सतीश पूनिया

जयपुर। आज भारत विश्व में जिस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है यथा अंतरिक्ष में लम्बी छलांग लगाकर अपने उज्जवल भविष्य की तस्वीर पेश कर रहा है। विश्व में अनेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, चिकित्सक भारतीय हैं, इनकी वजह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त दुनिया का उत्कृष्ट संविधान है, जिसने लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की। 
 
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चोमू व जालसू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समरसता एवं संगोष्ठी व स्नेह मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रामलाल द्वारा डॉक्टर अंबेडकर को सामाजिक समरसता के अग्रदूत बताते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा द्वारा समरसता दिवस पर 'एक मंदिर, एक श्मशान, एक कुआं' विचार को लेकर आगे बढ़ने व शिक्षकों द्वारा इसकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। मार्गदर्शन नवीन कुमार शर्मा, जिला प्रमुख रामादेवी चोपड़ा, जालसू प्रधान हरदेव यादव, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्राथमिक सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत, रोहिताश दादरवाल, मेघराज शर्मा, संयोजक उपशाखा अध्यक्ष निर्विकार शर्मा, प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य बालकृष्ण भारद्वाज, अशोक रेगर, बजरंग लाल कुमावत, मीनू जुनेजा, रंजू सुरोलिया, प्रमिला वर्मा, नरेंद्र सिंह बनवारी, रघुनंदन शर्मा का भी मार्गदर्शन मिला। संचालन गुलाबचंद शर्मा द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें