असम में हिली धरती, महीने में दूसरी बार भूकंप

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (16:18 IST)
गुवाहाटी। असम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया खबरों के मुताबिक भूकंप के ये झटके सोनितपुर इलाके में महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 पर रही।
 
हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। इस महीने में यह दूसरी बार है जब सोनितपुर जिले में भूकंप आया है। इससे पहले 5 मई को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख