महाराष्ट्र के पालघर में फिर भूकंप के झटके

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (09:25 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार सुबह मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई पर 3.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
 
गुजरात और मुंबई से लगे इस जिले में पिछले सप्ताह भी कम तीव्रता के भूकम्प के कई झटके महसूस किए गए थे। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी