झारखंड में बिजली गिरी, पांच की मौत, एक लड़की गंभीर घायल

मंगलवार, 26 जून 2018 (11:42 IST)
बोकारो/ लोहरदग्गा (झारखंड)। बोकारो और लोहरदग्गा में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक लड़की बुरी तरह से झुलस गई।


बोकारो जिले के अल्कुशा गांव में बारिश के दौरान एक घर पर बिजली गिरने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। ये लड़के यहां बारिश से बचने के लिए शरण लिए हुए थे। सभी पीड़ितों को बोकारो के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के जारा गांव में बिजली गिरने से एक लड़की बुरी तरह झुलस गई। वह 65 फीसदी तक जल चुकी है और उसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोहरदग्गा जिले की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक किसान की मौत बिजली गिरने से हो गई। किसान अपने धान के खेत से घर लौट रहा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी