फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या

बुधवार, 14 अगस्त 2019 (10:27 IST)
फरीदाबाद। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
 
बताया जा रहा है की विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे फरीदाबाद के सेक्टर 30 पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार दी। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा घर पर ही थे। 
 
पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी