- अन्नदाता व्यक्त कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार
-
किसान बोले- आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
-
महाकाल की नगरी उज्जैन के किसानों में जबरदस्त उत्साह
Bhavantar Yojana : मध्य प्रदेश के अन्नदाता को भावांतर योजना की घोषणा कितनी पसंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जगह-जगह धन्यवाद दे रहे हैं। इस योजना की राशि की घोषणा होते ही किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस राशि के लिए सैकड़ों किसानों ने सीएम डॉ. मोहन का न केवल आभार व्यक्त किया, बल्कि उनका जोरदार स्वागत भी किया।