Mumbai में मनोज जरांगे और 5 आरक्षण कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (20:07 IST)
FIR registered against Manoj Jarange and 5 reservation workers : मुंबई में एक होटल के बाहर कथित तौर पर हंगामा करने के लिए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के 5 समर्थकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बम्बई पुलिस अधिनियम के तहत दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इस होटल में वह व्यक्ति रुका हुआ था जिसने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता की आलोचना की थी।
 
दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज : एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस होटल में वह व्यक्ति रुका हुआ था जिसने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता की आलोचना की थी। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बम्बई पुलिस अधिनियम के तहत दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
ALSO READ: Maratha Reservation : मसौदा अधिसूचना पर अड़े मनोज जरांगे, राज्‍यभर में सड़क नाकाबंदी की चेतावनी
अधिकारी ने बताया कि वे मराठा आरक्षण आंदोलन के संदर्भ में जरांगे के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के बारे में कार्यकर्ता अजय महाराज बारस्कर से स्पष्टीकरण मांगना चाहते थे। उन्होंने कहा, शुक्रवार की शाम छह बजकर 45 मिनट पर मराठा आरक्षण समर्थकों का एक समूह चर्चगेट इलाके में एक होटल के बाहर एकत्र हुआ, जहां बारस्कर मौजूद थे। होटल के बाहर तैनात पुलिस ने उनमें से पांच को हिरासत में ले लिया।
ALSO READ: Maratha Reservation : आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने की CM शिंदे और डिप्‍टी CM से यह अपील
अधिकारी ने पुष्टि की कि हिरासत में लिए गए लोग जरांगे के समर्थक हैं। उन्होंने कहा, हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जरांगे जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती से राज्य में मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी