मुंबई में शॉपिंग मॉल में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

शनिवार, 5 मार्च 2022 (01:11 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय भांडुप (पश्चिम) के ड्रीम मॉल में शुक्रवार की शाम आग लग गई। अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों को वहां भेजा गया है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आग रात करीब आठ बजे लगी। इसी मॉल में 25 मार्च, 2021 को एक विशेष कोविड अस्पताल में आग लग गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी