सरकारी बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (10:48 IST)
कोयंबटूर। तिरूपुर जिले में धरापुरम के पास एक सरकारी बस से कुचल कर को दो महिलाओं सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग पलानी स्थित एक तीर्थ स्थल तक ‘पदयात्रा’ पर थे।
 
पुलिस ने बताया कि तिरूपुर के यह श्रद्धालु पदयात्रा पर थे। बस ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे इन्हें कुचल दिया।
 
उन्होंने बताया कि सभी पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को धारापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी