महाराष्ट्र में भी किसान नाराज, 24 घंटे में 4 किसानों ने की खुदकुशी

Webdunia
बुधवार, 7 जून 2017 (11:43 IST)
मुंबई। किसान आंदोलन मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी भाजपा के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बढ़ते कर्ज से परेशान चार किसानों ने महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर आत्महत्या कर ली है।
 
बताया जा रहा है कि मृतकों के नाम नवनाथ, परमेश्वर, सुरेश शंकर और बलीराम इंगले हैं। इनमें से बलीराम इंगले (56) ने तो पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर जान दे दी।
 
उल्लेखनीय है कि एक जून से महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा भी कर दी है। हालांकि किसान मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद भी खुश नहीं है। 
अगला लेख