Weather Prediction: शिमला, कुफरी में ताजा बर्फबारी, केलोंग सबसे ठंडा स्थान रहा

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (15:28 IST)
शिमला। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हिमाचल प्रदेश के कुफरी और शिमला में ताजा बर्फबारी हुई। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजकर 30 मिनट से शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर कुफरी में 23 सेमी बर्फबारी हुई जबकि शिमला में 3 सेमी बर्फबारी हुई।
ALSO READ: Weather Prediction: अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की बर्फबारी की संभावना, मध्यभारत में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी
लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान 0 से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुफरी में तापमान 0 से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, शिमला में 0.5, डलहौजी में 1.7 डिग्री सेल्सियस व मनाली में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी