गया में आज भी वर्षा हो रही है। लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर में भीषण जल जमाव को देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने नगर निगम के अधिकारियों को युद्धस्तर पर जल निकासी करने का निर्देश दिया है। जल जमाव के कारण शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं पैमार नदी पर बना डायवर्सन दोबारा टूट गया है। (वार्ता)