गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ से नाराज छात्र ने चलाई गोलियां

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (14:35 IST)
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एसजीटी युनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
बताया जा रहा है कि युनिवर्सिटी के छात्र लक्की ने गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ से नाराज होकर विनीत को गोली मार दी। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों छात्रों में से एक मेडिकल और दूसरा लॉ स्टूडेंट है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी