बालों की डकैती, हथियारों के बल पर लुटेरे लूट ले गए 25 लाख के बाल

मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (12:29 IST)
अब तक आपने रुपए, पैसों, गहनों, अनाजों की डकैती की खबरें सुनी होंगी। दिल्ली में 'सिर के बालों' की अनोखी डकैती का मामला सामने आया है। 
 
लुटेरों ने विग बनाने वाले कारोबारी के यहां से 25 लाख के बालों को हथियारों के बल पर लूट लिया गया। ये बाल तिरुपति बालाजी व अन्य जगहों से खरीदकर लाए गए थे। 
 
डकैती के इस केस को दर्ज कर नांगलोई थाने की पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर 25 लाख के लूटे हुए बालों की रिकवरी व एक पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
पुलिस जांच में सामने आया कि पांच हथियारबंद बदमाश आए थे जिन्होंने पिस्टल के बल पर व्यापारियों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर एक रूम में बंद कर विग और विग बनाने के लिए रखे 230 किलोग्राम बाल के अलावा 30 हजार रुपए और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी