गुजरात में 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (12:30 IST)
Half day holiday in government offices on 22 January in Gujarat : अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी (22 January) को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी (half day holiday) रहेगी।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना गुरुवार देर रात जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया है कि पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा।
 
राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर 2.30बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें। केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें