क्या नई पारी की शुरुआत करेंगे हरभजन सिंह? नवजोत सिंह सिद्धू ने kOO पर शेयर की फोटो, कांग्रेस में जानें की अटकलें

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (19:25 IST)
भारत के स्टार स्पिनर हरभजनसिंह जल्द ही नई पारी शुरू करते हुए दिखाई दे सकते हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ बेहद ही खास तस्वीर शेयर की है।
इसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भज्जी राजनीति में नई पारी की शुरुआत करेंगे। सिद्धू ने कू पर फोटो शेयर की है। इसी के साथ सिद्धू ने लिखा है- ''भारत के स्टार भज्जी के साथ संभावनाओं से भरी हुई तस्वीर।' 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख