पंजाब : कांग्रेस की कलह खत्म करने हरीश रावत ने फिर की सिद्धू से मुलाकात

मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (22:03 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस की कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान जारी है।

ALSO READ: पंजाब कांग्रेस में कलह : नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बवाल, तिवारी बोले- हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम
 
इस बीच पार्टी के हरीश रावत ने चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की है। सिद्धू के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा, पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह साथ मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी