रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक, मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (12:13 IST)
Delhi Ram leela news : दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय मंच पर हार्ट अटैक से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके दिल में दर्द उठता है और वो अपने हाथ दिल पर रख लेते हैं। इसके बाद कौशिक तबीयत खराब होने के बाद मंच के पीछे चले गए। 
 
 
कौशिक विश्वकर्मा नगर के ही रहने वाले थे और अकसर रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाते थे। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख