हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल में भर्ती

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (12:45 IST)
नोएडा (उत्‍तर प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वे फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी जांच तथा इलाज हो रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है।वे शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के प्रवक्ता वीबी जोशी ने बताया कि शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की।

जोशी ने कहा, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी जांच तथा इलाज हो रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है।

भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर निवासी शुक्ला 4 बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी