हिमाचल के 5 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (19:28 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मनाली स्थित हिम एवं अवधाव अनुसंधान प्रतिष्ठान (सासे) ने अगले दो दिनों में लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला और कुल्लू जिले में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
 
सासे की ओर से जारी चेतावनी में जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे लोगों को सतर्क करें कि वे हिमस्खन संभावित इलाके में इस अवधि के दौरान दूर न जाएं।
 
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी सभी जिला उपायुक्तों को हिमस्खलन के ट्रिगरिंग के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
 
प्राधिकरण ने बचाव, खोज और काफी रिस्पांस टीम को सतर्क रहने को कहा है और विशेष सुरक्षा अभियान जारी करके हिमस्खलन के खतरे के लिए स्थानीय लोगों और छात्रों को सतर्क किया जाना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी भारतीय सशस्त्र बलों के पांच जवान हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में इसी तरह के हिमस्खलन में मारे गए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख