पंजाब के बठिंडा में नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, कई घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (17:43 IST)
Bathinda Punjab Bus Accident : पंजाब के बठिंडा में दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नीचे नाले में गिर गई। इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायल लोगों को बस से अस्पताल ले जाया जा रहा है। निजी बस तलवंडी साबो से बठिंडा शहर जा रही थी। ये हादसा कैसे हुआ ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।  
ALSO READ: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां जलकर खाक, 5 की मौत
खबरों के अनुसार, शुक्रवार को बठिंडा के जीवन सिंह वाला के पास बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नीचे नाले में गिर गई। इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया।
ALSO READ: यूपी के हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-बस की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत
अस्पताल में करीब 18 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। निजी बस तलवंडी साबो से बठिंडा शहर जा रही थी। ये हादसा कैसे हुआ ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी