UP के औरैया में स्कूल में पति-पत्नी की हत्या, हत्‍यारे ने दीवार पर लिखा यह संदेश...

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (18:36 IST)
उत्‍तर प्रदेश के औरैया के एसजीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक और उनकी पत्‍नी की कॉलेज परिसर में ही बने उनके आवास में गला दबाकर निर्ममता से हत्‍या कर दी गई। आखिर बुजुर्ग दंपति की हत्या की वजह क्या है? इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरों के अनुसार, औरैया जिले की बिधूना कोतवाली के नवीनबस्ती स्थित एक घर की तीसरी मंजिल पर वृद्ध दंपति के शव पड़े मिले। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हत्या किए जाने की बात कही है। दंपति घर पर ही अकेले रहते थे। यही नहीं जिस कमरे में पति-पत्‍नी की लाश मिली उसकी खिड़की पर लिखा था, इस स्कूल में जो भी आएगा, वो मर जाएगा।

82 वर्षीय प्रबंधक गंदर्भ सिंह यादव और उनकी 78 वर्षीय पत्‍नी कमला देवी कॉलेज परिसर में ही बने आवास में रहते थे। पुलिस को शक है कि इस मामले में विद्यालय से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी