शख्‍स ने रची खौफनाक साजिश, गर्भवती पत्नी को लगवाया HIV खून संक्रमित इंजेक्‍शन

सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (11:34 IST)
आंध्र प्रदेश में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी से तलाक चाहने के लिए खौफनाक साजिश रची। उसने पत्‍नी को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा था और एक लड़के को जन्म देने के लिए जोर दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में किसी और महिला से अवैध संबंध रखने वाले एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी से तलाक के बहाने एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद से एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने तलाक लेने के लिए उसे एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया। पीड़ित महिला विजयवाड़ा के ताडेपल्ले की रहने वाली है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था और इस पर भी जो  दे रहा था कि वह एक लड़के को जन्म दे, जबकि दंपति की एक बेटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांकेतिक फोटो
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी