पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (10:20 IST)
illegal gun module busted in Punjab :  पंजाब (Punjab) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल (gun module) का भंडाफोड़ करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने चंडीगढ़ में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 हथियार, 66 कारतूस और 1.10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

ALSO READ: MP : युवक को पुलिस थाने की खिड़की से बांधा, वीडियो हुआ वायरल, एसआई सस्‍पैंड
 
उन्होंने कहा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 सप्ताह के अभियान के बाद एक अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 18 हथियार, 66 कारतूस एवं 1.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

ALSO READ: पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी
 
पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा कि वे पंजाब के जिलों में कई जघन्य अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वे पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी