जमताड़ा विधायक का विवादित बयान, कंगना के गाल से ज्यादा चिकनी होंगी सड़कें

शनिवार, 15 जनवरी 2022 (11:09 IST)
जमताड़ा। झारखंड में कांग्रेस के जामताड़ा विधानसभा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने जामताड़ा इलाके में बनने वाली सड़कों को फिल्म अदाकारा कंगना रनौत के गालों से ज्यादा चिकनी बनाने की दावा किया है।
 
उन्होंने कहा है कि जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन 14 वर्ल्ड क्लास सड़कों का निर्माण जल्द ही होगा।
 
डॉ. अंसारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

#WATCH | Jharkhand: I assure you that roads of Jamtara "will be smoother than cheeks of film actress Kangana Ranaut"; construction of 14 world-class roads will begin soon..: Dr Irfan Ansari, Congress MLA, Jamtara

(Source: Self-made video dated January 14) pic.twitter.com/MRpMYF5inW

— ANI (@ANI) January 15, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी