केरल में कांग्रेस को झटका, गांधी परिवार के विश्वस्त पीसी चाको ने छोड़ी पार्टी

बुधवार, 10 मार्च 2021 (14:30 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के विश्वस्त पीसी चाको ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया।
 
पीसी चाको ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल है।
 
केरल चुनाव से पहले चाको के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी