मैसूर में तेंदुए की दहशत, वायरल हुआ हमले का वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (15:22 IST)
मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने किसी तरह उस पर काबू पाया और उसका रेस्क्यू किया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो में एक तेंदुआ बेहद आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहा है। वह एक बिल्डिंग से कूदता है और एक बाइक सवार को गिराकर भाग जाता है।
 
 
बहरहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को काफी मशक्क्त के बाद पकड़ लिया गया। कुछ लोगों लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने तेंदुएं को देखते ही हमले का प्रयास किया। इसी वजह से वह आक्रामक हो गया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख