'महाभारत' के भीम का निधन, 74 वर्ष के थे प्रवीण कुमार सोब्ती

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (09:29 IST)
नई दिल्ली। बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया। वे  74 वर्ष के थे।
 
इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। अपने दमदार शरीर के चलते भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती खूब पसंद किए गए।
 

Praveen Kumar Sobti popularly known for his role as Bheem in BR Chopra's Mahabharat passes away at 74 pic.twitter.com/4XYqTztkc8

— DD News (@DDNewslive) February 8, 2022
प्रवीण कुमार सोबती एक एक्टर के साथ ही डिस्कस थ्रो एथलीट भी थे। वह एशियाई खेलों में चार बार (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) पदक विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा ओलंपिक खेलों (1968 में मेक्सिको खेलों और 1972 में म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी