महाराष्‍ट्र में दर्दनाक हादसा, भाजपा MLA के बेटे समेत 7 लोगों की मौत

मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (10:08 IST)
वर्धा। महाराष्‍ट्र के वर्धा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग MBBS के छात्र थे।
 
देर रात करीब डेढ़ बजे जिले के सेल्सुरा गांव में हुआ। मृतकों में तिरोरा से भाजपा विधायक विजय रहांगडाले का बेटा भी शामिल है। 
Koo App
बताया जा राह है कि चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन पुल से नीचे गिर गया। कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी