जिनकी पत्नी भाग जाती है लोग उन्हें मोदी कहते हैं, पटोले फिर गलत बोले

सोमवार, 24 जनवरी 2022 (16:11 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नाना पटोले ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जिनकी पत्नी भाग जाती है, लोग उन्हें मोदी कहते हैं। पटोले इस बयान के बाद भाजपा के निशाने पर आ गए हैं और उनके खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहे हैं।  
 
हालांकि यह पहली बार नहीं है ‍जब पटोले ने मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे पहले भी पटोले मोदी को पीटने की धमकी दे चुके हैं। रविवार को एक सवाल के जवाब में पटोले ने कहा कि हम जानते हैं कि उनका (पीएम मोदी) राज क्या है। लोग भाजपा पर हंस रहे हैं। जिनकी पत्नी भाग जाती है, लोग उन्हें मोदी कहते हैं। हालांकि मोदी को पीटने संबंधी बयान से पटोले पलट गए थे। 
 
भाजपा के निशाने पर पटोले : पटोले की मोदी पर टिप्पणी के बाद वे भी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पुणे के भाजपा नेता जगदीश मुलिक ने आज ट्वीट कर कहा कि नाना पटोले एक आवारा कुत्ता हैं। दूसरी ओर, पुणे शहर में पटोले के खिलाफ जूते मारो प्रदर्शन किया गया। पुणे के अलका चौक में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाना पटोले की तस्वीर पर जूते- चप्पल बरसाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी