पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार, 4 जून 2021 (14:20 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
बताया जा रहा है कि बीती रात सलमान नाम के इस व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। . आरोपी को दिल्ली के खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
आरोपी हाल ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसके खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी