गर्ल्स होस्टल में घुसकर अंडर गार्मेंट्स चुराता था...

बैंगलुरु के महारानी आर्ट्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट वुमन कॉलेज के होस्टल में महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स पहने एक व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया। चाकू लेकर होस्टल में घुसे इस शख्स को देख होस्टल में हड़कंप मच गया। उसकी सारी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई।
 
जानकारी के मुताबिक, हंगामा कर रहे इस व्यक्ति ने कई लड़कियों के अंडर गार्मेंट्स भी चुरा लिए। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 12 फरवरी के सीसीटीवी फुटेज में वह युवक नजर आया है। इसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि इससे पहले भी कई बार वह शख्स होस्टल से महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स चुरा चुका है। 
 
कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस को बताया गया है कि लड़कियां लगातार शिकायत करती हैं कि कोई शख्स उनके अंडर गार्मेंट्स चुरा ले जाता है।
 
हॉस्टल प्रशासन ने पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, इसमें एक शख्स लड़कियों के अंडर गार्मेंट्स में दिखाई दे रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो भाग निकला। माना जा रहा है कि इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

वेबदुनिया पर पढ़ें