मुंबई के GST भवन में भीषण आग

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (16:09 IST)
मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के GST भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग के कारण चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।
 
ALSO READ: ग्रेटर नोएडा की बहुम‍ंजिला इमारत में आग, कई फंसे
 
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने की कार्रवाई जारी थी। 
 
जानकारी के मुताबिक आग मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित जीएसटी भवन की 8वीं मंजिल पर लगी। हालांकि आग लगने का कारण ‍फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। (Photo courtesy: Twitter)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी