मेट्रो की पटरी पर गिरा शख्‍स, ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाकर बचाई जान

शनिवार, 7 जुलाई 2018 (13:58 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की पटरी पर शनिवार को 57 साल का एक व्यक्ति गश खाकर गिर पड़ा। लेकिन ट्रेन चालक ने सही समय पर ब्रेक लगाकर उसे बचा लिया।


पहले पुलिस का दावा था कि वह व्यक्ति बदरपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कूद गया था। पुलिस ने बताया कि ट्रेन चालक ने सही समय पर ब्रेक लगाकर उसे बचा लिया। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह आठ बज कर 44 मिनट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि गश खाकर गिरा व्यक्ति एक सरकारी बैंक में अधिकारी है। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह बेहोश हो गया था। उसके परिवार ने बताया कि उसका अवसाद का कोई इतिहास नहीं है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी