नगालैंड में राजनीतिक बवाल, चार मंत्री बर्खास्त

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (08:34 IST)
कोहिमा। देर रात के राजनीतिक घटनाक्रम में गुरुवार को नगालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। कहा जा रहा है कि सरकार को हटाने के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया।
 
रात में नौ बजे के बाद राज्य कैबिनेट सचिव पंकज कुमार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल पी बी आचार्य ने चार कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद से मुक्त कर दिया।
 
इन चार मंत्रियों में गृह मंत्री वाई पटोन, स्कूली शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री तोखेहो येपथोमी, पीडब्ल्यूडी (सड़क और पुल) मंत्री नीकीसली निकी किरे और पर्यावरण मंत्री नैबा करोनू शामिल हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जेलियांग के खिलाफ अभियान चलाने के बाद इन्हें हटाया गया। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी