बारात में हुआ विस्फोट, दूल्हे की बग्‍घी में लगी भीषण आग

बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (19:06 IST)
कभी-कभी लापरवाही बड़ी दर्दनाक घटना बन सकती है। गुजरात के पंचमहल शहर में ऐसा ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 
 
पंचमहल में बारात निकलते वक्त घोड़े की बग्‍घी में आग लग गई। समय रहते दुल्हा बग्‍घी से उतर गया। बग्‍घी में दूल्हे की एंट्री के वक्त जमकर आतिशबाज़ी हो रही थी, आसपास बाराती डांस कर रहे थे, तभी बग्‍घी में आग लग गई है। 
 
इससे लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने बाद बच्चों और बारातियों में अफरातफरी मच गई। यह तो गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी