बड़ी खबर : गढ़चिरौली एनकाउंटर में खूंखार नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे ढेर, 50 लाख का था इनाम

रविवार, 14 नवंबर 2021 (10:37 IST)
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 लाख का इनामी खूंखार नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे मार गिराया। तेलतुम्बडे पर भीमा कोरेगांव हिंसा में भी शामिल होने का आरोप था।

ALSO READ: महाराष्ट्र के जंगलों में मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल
शनिवार को मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में तेलतुम्बडे भी मारा गया।
 
महाराष्‍ट्र के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने नक्सली नेता मिलिंद तेलतुम्बडे के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्‍टि की। उन्होंने कहा कि मुठभेड़स्थल से 26 शव बरामद किए गए हैं। 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil confirms that Naxal leader Milind Teltumde was shot dead in the encounter (in the jungles of Gyarapatti in Gadchiroli district yesterday). A total of 26 bodies recovered. 3 police personal received minor injuries & are hospitalised. pic.twitter.com/TkYLL19Z4Q

— ANI (@ANI) November 14, 2021
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या मुंडे के नेतृत्व में सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ के बाद जंगल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी