भगवान शिव को कोर्ट का नोटिस, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया

सोमवार, 21 मार्च 2022 (11:30 IST)
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नायब तहसीलदार कोर्ट ने भगवान शिव सहित 10 लोगों को अवैध रूप से जमीन कब्जाने के आरोप में नोटिस जारी कर तलब किया है।

सुनवाई में नहीं आने पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद चारों ओर इसके चर्चे हैं।

खबरों के मुताबिक रायगढ़ शहर के वार्ड नंबर 25 में एक भोलेनाथ का मंदिर है। सुधा राजवाड़े नामक एक महिला ने बिलासपुर हाईकोर्ट में एक याचिक दायर की थी।

इसमें भगवान शिव सहित 10 लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने तहसीलदार कार्यालय को इस मामले में जांच के आदेश दे दिए। कोर्ट के आदेश के बाद जांच में जुटा तहसीलदार कार्यालय ने मामले में भगवान शिव सहित 10 लोगों को नोटिज जारी किया। बताया जा रहा है कि इस नोटिस में छठवें नंबर पर भोलेनाथ के मंदिर का नाम है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी