वायरल : ताऊ ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (20:37 IST)
सोशल मीडिया की दुनिया भी मजेदार है। यहां आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। हाल के दिनों में भी एक वीडियो सामने आया है।

इसमें एक बुजुर्ग बाइक स्टंट का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। ताऊ की यह स्टंट देखकर हर कोई हैरान है।

क्लिप में एक ताऊ ने हाईवे पर बाइक के साथ ऐसा स्टंट दिखाया कि हर कोई दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गया। वे चलती बाइक पर कभी हाथ छोड़कर तो कभी सीट पर लेटकर बाइक दौड़ाते हुए नजर आए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी