सेना की चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत

बुधवार, 18 नवंबर 2020 (12:19 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में सेना की एक चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 सैनिक की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
ALSO READ: समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना में शामिल हुई पनडुब्बी 'आईएनएस वागिर'
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास रोशन पोस्ट में सेना की एक चौकी मंगलवार रात हिमस्खलन की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में सेना के 1 जवान की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी