बड़ी खबर, पाक सीमा से लगे गुरदासपुर में मिला टिफिन बम, 4 हैंड ग्रेनेड भी बरामद

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (13:17 IST)
गुरदासपुर। पाकिस्तान सीमा से लगे गुरदासपुर के सलीमपुर अफगाना गांव में शुक्रवार को टिफिन बम और 4 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है।
 
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी अब्दुलापुर थाना टांडा (होशियारपुर) के रूप में हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख